Sports News

रियो ओलंपिक 2016: सानिया मिर्जा को लगा झटका, जोड़ीदार प्रार्थना के साथ पहले दौर से बाहर

Ad

नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में जिन भारतीय खिलाड़ियों से उम्मीदे है उनमें सबसे पहला नाम टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का है। लेकिन सानिया मिर्जा को अपने पहले ही मैच में ही  निराशा हाथ लगी। विश्व की नंबर एक युगल खिलाड़ी सानिया मिर्जा और  जोड़ीदार प्रार्थना थोम्बारे को ओलंपिक टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल के पहले दौर में चीन की शुहाई च्यांग और शुहाई पेंग जोड़ी के हाथों हार सामना करना पड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad

सानिया और प्रार्थना ने चीनी की जोड़ी को चुनौती तो पेश की उनसे पार पाने में नाकाम रहे।दो घंटे 44 मिनट तक चले मैच में सानिया मिर्जा और प्रार्थना थोम्बारे को  6-7, 7-5, 5-7 से हार का सामना करना पड़ा।  टेनिस में भारतीय चुनौती अब मिश्रित युगल पर टिकी हैं, जिसमें सानिया के जोड़ीदार रोहना बोपन्ना होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top