World News

पाकिस्तान को चीन ने भेजे अंडरगार्मेंट्स के कपड़ों वाले मॉस्क-VIDEO

Ad

नई दिल्ली: कोरोना की मार से देश के तमाम मुल्क जूझ रहे हैं भारत में इसे लेकर खासी सावधानी बरती जा रही है और यहां 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है वहीं भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान भी इससे अछूता नहीं हैं वहां भी कोरोना का कहर सिर चढ़कर बोल रहा है, ऐसे में पाक सरकार दूसरे देशों से भी मदद ले रही है।

सब जानते हैं कि पाकिस्तान का सदाबहार दोस्त चीन उसके साथ हर कदम पर खड़ा रहता है जाहिर सी बात है कि पाकिस्तान में आए संकट की इस घड़ी में भी चीन उसे खासी मदद कर रहा है।

https://youtu.be/s0KcsqbwggI

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि चीन ने मेडिकल सप्लाई के नाम पर पाकिस्तान के साथ धोखा किया है बताते हैं कि चीन ने N-95 जोकि बेहद अच्छी क्ववालिटी का और सुरक्षित मॉस्क माना जाता है उसके बजाय अंडरगार्मेंट्स  कपड़ों से बने मॉस्क सप्लाई कर दिए हैं। इस बारे में वीडियो भी वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान की सिंध सरकार ने चीन से मॉस्क मंगाए थे, जिसके आने पर सिंध सरकार ने उसे अस्पताल भेज दिया। डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ ने जब इस मॉस्क को देखा तो ये मामला सामने आया। इससे पहले यूरोप के कुछ देशों ने भी ऐसी ही  शिकायतें की थी कि चीन से भेजे गए मास्क और किट खराब गुणवत्ता के हैं। 

image source- https://www.tupaki.com/

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top