Sports News

रियो ओलम्पिक (टेनिस): सानिया-बोपन्ना सेमीफाइनल में पहुंचे,ब्रिटेन के एंडी मरे और हीदर वॉटसन को दी मात

Ad

रियो।सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की भारतीय जोड़ी ने रियो ओलम्पिक के मिश्रित युगल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार को अपने दूसरे मुकाबले में ब्रिटेन के एंडी मरे और हीदर वॉटसन को हराया।

ADVERTISEMENTS Ad

भारतीय जोड़ीदारों ने ओलम्पिक टेनिस सेंटर में यह मैच 6-4, 6-4 से जीता।इससे पहले भारतीय खिलाड़ियों ने अपने पहले दौर के मुकाबले में आस्ट्रेलिया की समांथा स्टोसुर और जोनाथन पीयर्स की जोड़ी को हराया था।भारतीय जोड़ीदारों ने खेल की शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखते हुए यह मैच 7-5, 6-4 से जीता और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top