News

रुड़की:महिला को बंधक बनाकर दिनदहाड़े घर में लूटपाट

Ad

देहरादून।  रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुभाषनगर में दिनदहाड़े चार  बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर घर में लूटपाट को अंजाम दिया।लूट सी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है और बदमाशों को पकड़ने की प्रकिया शुरू कर दी। स्थानीय पुलिस के अनुसार एक बैंक कर्मी के घर में उनकी पत्नी को अकेले होने की खबर मिलते ही बदमाश घर में घुसे। उन्होंने महिला को हथियार के बल पर डराते हुए बंधक बना लिया और घर में लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। इसी बीच महिला को चोट भी आई है। पुलिस ने महिला का बयान ले लिया है और आरोपियों की तालाश शुरू कर दी है।हायल महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि  घर में पहले भी बदमाश चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए  पुलिस और एसओजी की टीम ने मामले  की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस और एसओजी की  टीमें मिलकर इस केस की गुथ्थी सुलझाएगी। एसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि जल्द ही मामले की खुलासा किया जाएगा और आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उन्होंने कहा कि मामला गंभीर है क्योंकि लूट के वक्त महिला की जान को भी खतरा हो सकता था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top