Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी बाजार में मौका नहीं मिला तो मचाई श्याम मार्बल में लूट,खुलासे में सामने आई सच्चाई

Ad

हल्द्वानी: बरेली रोड स्थित श्याम मार्बल में हुई लूट का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले सभी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने लूट में प्रयुक्त किए गए दो तमंचे भी बरामद किए हैं। गुरुवार को घटना का खुलासा किया। बता दें कि तीन मार्च को बरेली रोड स्थित श्याम मार्बल व टाइल शॉप में तीन अज्ञात बदमाशों ने स्वामी जय राम चौधरी व उसके कर्मचारी हरिराम को तमन्चे की नोक पर डरा धमका कर दुकान में से लूट की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गये । घटना के समय सभी बदमाश हेलमेट व मास्क पहने हुए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने इस घटना में प्रयुक्त 315 बोर के दो तमन्चे , 04 जिन्दा कारतूस , 01 चाकू , वादी से लूटी गयी सम्पूर्ण सम्पत्ति व कागजात बरामद किए है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह किसी मोटी आसामी को लूटने के फिराक में थे। उन्होंने शहर में कई जगह रैकी की मगर शहर में शाम के समय भीड़-भाड़ व पुलिस की सक्रियता के कारण कुछ नहीं कर पाये। फिर वह बरेली रोड स्थित श्याम मार्बल के शो रूम पर पहुँचे। वह इलाका सुनसान लगा। उन्हें लगा था कि शाम के समय दुकान में बिक्री के बाद अच्छा खासा माल हाथ लगेगा। इसके बाद वह दुकान में घुसे और लूट को अंजाम दिया। पुलिस ने बाइक भी बरामद की है जो चोरी की थी।

पुलिस की टीम में टीम हल्द्वानी के कोतवाल संजय कुमार,एसएसआई कैलास नेगी, एसओजली प्रभारी मनोज कुमार रतूड़ी, एसआई मंगल सिंह, दिनेश जोशी,काठगोदाम के एसआई दिलीप कुमार,सिपाही इसरार अहमद, विरेन्द्र चौहान, कुन्दन कठायत,इशरार नबी, त्रिलोक रौतेला, अरुण राठौड़,काठगोदाम थाने के सिपाही एजाज अहमद, सर्विलांस सैल के कृष्ण कुमार, एसओजी के सिपाही, जितेन्द्र कुमार, गिरीश भट्ट, चन्दन,अनिल गिरी, सुरेश आदि शामिल थे।

आरोपियों की पहचान

अजय कुमार पुत्र सुग्रीव प्रसाद नि0 ग्राम थारू किशोर थाना सितारगंजी जिला उधम सिंह नगर उम्र 27 वर्ष

सुनील मिश्रा पुत्र हरिशंकर मिश्रा नि0 खटीमा रोड मंगल ज्वैलर्स के मकान पर किराये पर थाना सितारगंज जिला उधमसिंह नगर मूल पता कस्बा ऊंचाहार थाना ऊंचाहार जिला राय बरेली उ0प्र0 उम्र 26 वर्ष

कुलदीप सिंह पुत्र सुरजीत सिंह नि0 ग्राम पटिया थाना सितारगंज जिला उधम सिंह नगर उम्र 28 वर्ष

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top