Bollywood

रेखा का खत पढ़कर आमिर के छलके आंसू

Ad

नई दिल्ली। आमिर खान को भले ही मिस्टर परफेक्शनिस्ट बोला जाता हो, लेकिन एक काम है जिसको बार-बार करने से वह खुद को रोक नहीं पाते। आमिर काफी भावुक इंसान है जो खुद को पब्लिक के बीच में रोने से रोक नहीं पाते। इस बार उनके रोने की वजह बना है बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा का खत।दरअसल रेखा ने आमिर को एक खत लिखा था। इस खत को पढ़कर आमिर खान भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक गए। अभिनेत्री ने यह पत्र आमिर की फिल्म ‘दंगल’ की तारीफ में लिखा था। इस खत को पढ़कर आमिर खान की आंखें भर आईं और उनके आंसू छलक गए। गौरतलब है कि आमिर ने फिल्म ‘दंगल’ की सफलता के लिए एक पार्टी भी रखी थी, जिसमें दिग्गज अभिनेत्री रेखा भी शामिल हुई थीं। हालांकि वह आमतौर पर इस तरह की किसी पार्टी में नहीं जाती हैं, लेकिन आमिर खान की पार्टी में गई थीं। बता दें कि आमिर की फिल्म ‘दंगल’ पहलवान महावीर सिंह फोगाट और उनकी बेटियों की कहानी है। आमिर ने इस फिल्म में महावीर सिंह की भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top