National News

लखनऊ यूनिवर्सिटी: सीएम योगी को काले झंड़े दिखाने वाले छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Ad

लखनऊ: 7 जून को लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्रा द्वारा सीएम योगी आदित्यनाथ को काले झंडे़ दिखाना भारी पड़ गया है। पुलिस ने विरोध प्रदर्शन करने और कांले झंड़े दिखाने के आरोप में छात्र अंकित सिंह, बाबू ,अनिल यादव मास्टर , सतवंत सिंह ,महेंद्र यादव ,माधुरी सिंह ,विनीत कुशवाहा ,राकेश और अशोक कुमार को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। बता दे कि सीएम योगी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शिरकत करने गए थे और वहीं ये विरोध हुआ। छात्रों पर मुकदमा हसनगंज थाना पुलिस ने दर्ज किया है। सीएम योगी को ये विरोघ पंसद नहीं आया उन्होंने  कार्यक्रम के मंच पर ये जाहिर किया और कहा कि ऐसी नक़्सलवादी मानसिकता के लोगों को कुचलने की जरूरत है।सीएम के फरमान सुनाने के बाद लखनऊ यूनिवर्सिटी के वीसी ने कहा कि फ्लीट रोकने वाले छात्रों के ख़िलाफ सख़्त एक्शन होगा। फ़िलहाल प्रदर्शन करने वाले सभी छात्रों को 14 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है ।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top