Nainital-Haldwani News

दिल्ली से नैनीताल आ रहे 4 पर्यटकों की सड़क हादसे में मौत,नाले में गिरी गई कार

Ad

नई दिल्ली: अनलॉक की तरफ देश बढ़ रहा है। राज्यों ने छूट देना शुरू कर दिया है। पर्यटक भी घरों से पहाड़ों की तरफ निकलने लगे हैं। दिल्ली से नैनीताल पहुंचने वाले सैलानियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसा ही कुछ प्लान 4 लोगों ने बनाया था लेकिन सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

रविवार को रामपुर में एक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत की खबर सामने आई है और ये सभी नैनीताल घूमने के लिए दिल्ली से निकले थे। कार एक नाले में गिर गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन को बुलाकर कार को बाहर निकाला गया। मृतकों के परिजनों को पुलिस ने जानकारी दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हादसे के बारे में एएसपी संसार सिंह ने बताया कि थाना गंज पुलिस को सूचना मिली कि एक गाड़ी नाले में गिर गई। कार करीब 10 फीट गहरे नाले में थी। इस कारण उसे निकालना भी मुश्किल हो रहा था। क्रेन से गाड़ी को बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार 4 लोगों को मौत हो गई। ये लोग दिल्ली से नैनीताल जा रहे थे।

राजगढ़ कॉलोनी दक्षिणी दिल्ली निवासी मनोज जैन का कपड़े सिलाई का कारखाना है। उसमें सोनू पुत्र मखदूम सिंह निवासी गौतमपुरी न्यू सीलमपुर नई दिल्ली, राजेंद्र पुत्र विक्रम सिंह निवासी गोकुलपुरी दिल्ली, दीपक पुत्र पन्नालाल निवासी ब्रह्मपुरी थाना भजनपुरा नई दिल्ली काम करते थे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top