Nainital-Haldwani News

लापता बुक व्यापारी- पुलिस की टीम गठित, मुरादाबाद रेलवे स्टेशन की पार्किंग में मिली कार

Ad

हल्द्वानी- लापता हुए शहर के मशहूर स्टेशनरी व्यापारी संजीव अग्रवाल का कुछ पता नही चला है। हालांकि उनकी कार मुरादाबाद रेलवे स्टेशन में मिली है। गुरुवार सुबह से संजीव के गायब होने की खबर शहर में सनसनी की तरह दौड़ रही थी। वो सुबह बाल कटाने की बात कहकर घर से निकले थे जिसके बाद वो  कीघर नही लौटे। परिवार वालों ने उनकी गुमशदगी की रिपोर्ट दर्ज करा ली है। आपको बता दे कि खबर ये भी सामने आ रही है कि संजीव घर में किसी बात से खुश नही थे। उनके बड़े भाई की बेटी गुरुवार को सगाई होनी थी हालांकि इस बात से वो नाराज थे इसके आधिकारिक पुष्टि नही हुई है लेकिन पुलिस कोतवाल आरएस मेहता ने बताया कि  वो परिवारिक कलह के चलते ही घर छोड़कर चले गए।

ADVERTISEMENTS Ad

मुरादाबाद स्टेशन की पार्किग में  उनकी कार फोर्ड फिगो मिली है। उनकी मौजूदगी  सीसीटीवी के जरिए कन्फर्म की गई। पुलिस को शक है कि वो ट्रेन से कही दूर निकल गए हो। सीओ हल्द्वाना लोकजीत सिंह ने बताया कि संजीव को खोजने के लिए दो टीमों का गठन हो गया है। पुलिस टीम को मुरादाबाद भेजा गया। पुलिस संजीव के परिवार के साथ लगातार संपर्क में है उनसे उन जगह के बारे में पूछा जा रहा है जहां संजीव जा सकते है।

 

पूरा मामला- 

गुरुवार को संजीव 8 बजे बाल कटवाने की बात बोलकर घर से निकले। कुछ घंटों में वापस नही आए तो घर वालों ने उन्हें खोजना शुरू किया। उसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई।  फोन सर्विलांस के जरिए उनकी पहली लोकेशन रामपुर में मिली। कुछ देर बाद उनकी कार को रामपुर टोल प्लाजा  में देखा गया। इसके लिए पुलिस ने वहां के अधिकारियों से सीसीटीवी फुटेज मांगा। 10 बजे उनकी कार मुरादाबाद रेलवे स्टेशन की पार्किंग में दिखाई पड़ी और संजीव के वहां होने की पुष्टि स्टेशन में लगे सीसीटीवी के जरिए हुई। पुलिस को उनके गायब होने की सूचना बेटे शोबित ने दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top