Champawat News

लोहाघाट की प्रियंका बनी भारतीय सेना में मेडिकल ऑफिसर

लोहाघाट: जिले में केवल बेटे ही नहीं बेटियां भी अपने परिश्रम से नाम रौशन कर रही है। पिछले कुछ सालों में बेटियों की कमायाबी के ग्राफ ने उछाल देखी हैं। यह उछाल अन्य लड़कियों को भी आगे आने के लिए प्रेरित कर रही है। जिले के मउ गांव की बेटी प्रियंका अधिकारी। भारतीय सेना का हिस्सा बनी है। उन्हें कामयाबी के शिखर पहुंचे देखने के बाद पूरा जिला उन्हें बधाई दे रहा है।

लोहाघाट के विकासखंड बाराकोट के मउ गांव निवासी प्रियंका अधिकारी सेना में बतौर ऑफिसर पद पर तैनात हुई हैं। उनके पिता  कैप्टन राजेन्द्र सिंह भारतीय सेना से रिटायर्ड हैं। यानी देश के प्रति सेवा के लिए उन्हें घर से मार्गदर्शन मिल रहा था। प्रियंका ने अपनी पांचवी तक की प्राथमिक शिक्षा महर्षि विद्या मंदिर से हासिस की। इसके बाद उन्होंने इंटर तक की पढ़ाई पंजाब से पूरी की। प्रियंका बचपन से ही मेधावी छात्रा रही थी। इंटर के बाद उन्होंने एमबीबीएस की परीक्षा उत्तीर्ण की और पंजाब में दाखिला लिया।

इसके बाद भी वह भारतीय सेना का हिस्सा बनना चाहती थी। उन्होंने डॉक्टरी की शिक्षा पूरी करने के बाद प्रयंका ने आर्मी मेडिकल कोर की परीक्षा पास की। प्रियंका को दिल्ली आर्मी बेस हास्पिटल में डॉक्टर के पद पर नियुक्ति किया गया है।

यह भी पढ़ें: स्नेह राणा ने टेस्ट में किया टीम इंडिया के लिए डेब्यू,बनी उत्तराखंड की दूसरी खिलाड़ी

यह भी पढ़ें: हरिद्वार निवासी शिवम सड़ाना को मिला Youtube पर प्यार, गाना एक Million पार

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:डिग्री कॉलेजों के खोले जाने पर मंथन शुरू,परीक्षाओं को लेकर आया अपडेट

यह भी पढ़ें: SBI खाताधारकों के लिए ज़रूरी खबर, इतने घंटों के लिए बंद रहेंगी सभी सेवाएं

To Top