National News

वायुसेना के आंतकियों को जवाब के बाद विदेश मंत्रालय की प्रेस कांफ्रेंस में साफ हुई ये बातें

Ad

नई दिल्लीः 14 फरवरी को हुए पुलवामा हमले का देश की सेना 12 दिन बाद 26 फरवरी को एयर स्ट्राइक करके बदला लिया। इस कार्रवाई में करीब 300 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर है। सेना की इस कार्रवाई के बाद विदेश मंत्रालय की तरफ से एक प्रेस कांफ्रेंस की गयी जिसमें इस ऑपरेशन की जानकारी दी गई। विदेश सचिव विजय गोखले ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि, “जैश के बालाकोट कैंप पर एयर स्ट्राइक की गई, जैश का कमांडर मौलाना युसुफ अजहर ट्रेनिंग कैंप चला रहा था, स्ट्राइक में किसी सिविलियन को नुकसान नहीं।” उन्होंने कहा कि, “यह कैंप 2001 से चलाया जा रहा था।” विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया कि, “मौलाना युसुफ अजहर जैश ए मोहम्मद सरगना मसूद अजहर का साला है, इस हमले में जैश के कई कमांडर और आतंकी मारे गए हैं।”इस ऑपरेशन की खास बात यह रही कि किसी भी आम नागरिक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। प्रेस कांफ्रेस में कहा गया कि, पाकिस्तान ने जैश पर कोई कार्रवाई नहीं जबकि वो 20 सालों से एक्टिव है। विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया, “खुफिया जानकारी मिली थी कि जैश-ए-मोहम्मद भारत में फिर फिदायीन आतंकवादी हमलों की साज़िश रच रहा है, इसलिए उसे रोकने के लिए हमला करना ज़रूरी हो गया था।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top