Regional News

वाल्मीकि जी युवाओं के लिए प्रेरणा: विधायक संजीव आर्य

Ad

भवाली:नीरज जोशी:  देवनगरी उत्तराखण्ड में वाल्मिकी जयंती मनाई जा रही है।  भवाली के सैनिटोरियम में वाल्मिकी समाज द्वारा  प्रकट उत्सव का आयोजन किया गया जो भव्य तरीके से मनाया गया। उत्सव में कई लोग मौजूद रहे। इस मौके पर शोभा यात्रा भी निकाली गयी । शोभा यात्रा के दौरान बहुत से कर्तव्य  व तलवारबाजी का भी प्रदर्शन किया गया।  शोभा यात्रा सेनिटोरियम वाल्मीकि मंदिर से निकाली गयी औऱ पूरे शहर भवाली  बाजार में उसका  भ्रमण हुआ।  महिलाओं और बच्चों ने शोभा यात्रा में अपनी भागीदारी निभाई। बता दें ये शोभा यात्रा हर साल वाल्मीकि जयंती पर निकाली जाती है।जिसमे समाज का हर वर्ग भाग लेता है।

ADVERTISEMENTS Ad

https://youtu.be/4egvKswpo8c

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नैनीताल विधायक संजीव आर्य रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वाल्मीकि जी के बताए गए रास्ते में हम लोगो को चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि युवाओं के लिए एक प्रेरणा है। उन्होंने  रमचरितमानस की रचना मानव को सही रास्ते दिखाने के लिए की है। उन्होंने कहा कि वाल्मिकी समाज के बच्चे देश का भविष्य है और उन्हें वाल्मीकि जी के बताए रास्ते पर चलना चाहिए ताकि आने वाले समय में हम नई पीढ़ी का भी पथ प्रदर्शन कर सके। इस दौरान भजपा विधायक संजीव आर्य पूर्व सांसद बलराज पासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख अम्बा दत्त आर्य जुगल मठपाल और पालिका अध्यक्ष नीमा बिष्ट आदि  मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top