National News

विदेश मंत्री का हुआ किडनी ट्रांसप्लांट, अनजान व्यक्ति ने दी किडनी

Ad

नई दिल्ली- विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का शनिवार को एम्स में किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया गया। सूत्रों के अनुसार डॉक्टरों के एक दल ने अस्पताल के कार्डियो-थोरैकिक सेंटर में पांच घंटे चली सर्जरी में किडनी ट्रांसप्लांट किया। सुषमा को यह किडनी उन्हें किसी अनजान व्यक्ति ने दी है। इस ट्रांसप्लांट के लिए डॉक्टरों के इस दल में एम्स के निदेशक डा एम सी मिश्रा, सर्जन डा. वी के बंसल, डा. वी सीनू और किडनी रोग विशेषज्ञ डा. संदीप महाजन शामिल थे। रिपोर्टस के मुताबिक ऑपरेशन सुबह नौ बजे शुरू हुआ और दोपहर ढाई बजे पूरा हुआ जिसके बाद मंत्री को उसी इमारत में स्थित सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भेज दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

खुद के परिवार में कोई किडनी दे नहीं सकता था, इसलिए एक जीवित अनजान दानकर्ता से ली गई किडनी का प्रतिरोपण किया गया। सूत्रों के अनुसार, प्रक्रिया से पहले प्राधिकरण समिति से मंजूरी ली गयी डॉक्टरों ने कहा कि 64 साल की सुषमा लंबे समय से डायबटीज से पीड़ित रही हैं। एक जांच के दौरान ही उनके किडनी के काम नहीं करने का पता चला। इसके बाद से वह डायलिसिस पर थीं।

गौरतलब है कि सुषमा स्वराज ने बीते 16 नवंबर को ट्विटर पर लिखा था कि उनकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया है इसलिए वह एम्स में भर्ती हैं। उन्होंने ट्वीट किया था, मेरी किडनी ने काम करना बंद कर दिया है, इसलिए मैं एम्स में भर्ती हूं। इस समय मेरी डायलिसिस चल रही है, किडनी के प्रतिरोपण के लिए मेरी स्वास्थ्य जांच की जा रही है। भगवान कृष्ण की कृपा मुझपर बनी रहे।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top