Sports News

विश्नकप जीतेंगे हम: भारतीय महिला टीम ने दर्ज की धमाकेदार जीत

Ad

नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम ने विश्वकप 2017 में अपना दमदार फॉर्म जारी रखते हुए वेस्टइंडीज को सात विकेट से मात दी। टीम इंडिया की ये लीग में दूसरी जीत है। वेस्टइंडीज द्वारा 183 रनों के लक्ष्य को भारत ने स्मृति मंधाना (नाबाद 106) की शतकीय पारी की बदौलत 42.3 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नही रही। खाता भी नहीं खुला था कि पूनम राउत पवेलियन लौट गई थीं। उनके बाद विंडीज की कप्तान स्टेफेनी टेलर ने दीप्ती शर्मा (16) को बोल्ड कर भारत को दूसरा झटका दिया। स्मृति ने 108 गेदों में 13 चौके और दो छक्कों की मदद से अहम शतकीय पारी खेली। स्मृति के अलावा कप्तान मिताली राज ने 46 रनों की पारी खेली। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 108 रनों की साझेदारी की। यह साझेदारी तब आई जब भारत ने 33 रनों पर ही अपने दो विकेट खो दिए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

भारतीय की ओर से पूनम यादव सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने 10 ओवरों में दो मेडेन के साथ 19 रन देकर दो विकेट हासिल किए। दीप्ती शर्मा ने 10 ओवरों में एक मेडेन के साथ 27 रन देकर दो विकेट लिए। हरमनप्रीत कौर को भी दो सफलताएं मिलीं। एकता बिष्ट ने भी किफायती गेंदबाजी की और 10 ओवरों में दो मेडेन सहित 23 रन देकर एक विकेट अपने खाते में डाला।

एक समय विंडीज का इस स्कोर तक पहुंचना भी मुश्किल लग रहा था और ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह जल्द ही ऑल आउट हो जाएगी, लेकिन एफे फ्लैचर (नाबाद 36) और अनिसा मोहम्मद (नाबाद 11) ने टीम को 50 ओवरों से पहले ढेर होने से बचा लिया।

वेस्टइंडीज की सिर्फ पांच बल्लेबाज ही दहाई के अंक तक पहुंच सकीं। 69 के कुल स्कोर पर विंडीज ने अपने दो विकेट ही खोए थे। 29 के कुल स्कोर पर बिष्ट ने फेलिसिया वाल्टर्स (9) को पवेलियन भेजा तो 69 के कुल स्कोर पर दीप्ति शर्मा ने हेले मैथ्यूज (43) को अपनी ही गेंद पर लपक लिया।

यहां से भारतीय गेंदबाज वेस्टइंडीज टीम पर हावी हो गईं और 91 के स्कोर तक आते-आते उसने वेस्टइंडीज के छह बल्लेबाजों को पवेलियन लौटा दिया था। चेडेएन नाशेन (12) और शानले डेल (33) ने सातवें विकेट के लिए 30 रन जोड़ते हुए टीम को बचाने की कोशिश की, लेकिन हरमनप्रीत कौर ने नाशेन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top