Sports News

विश्वकप से पहले विकेटकीपर आर्यन जुयाल के लिए कोच अभय शर्मा की अनोखी प्रैक्टिस (वीडियो)

Ad

हल्द्वानी:दिव्यांश बिनवाल क्रिकेट का रोमांच नए साल की शुरूआत के साथ अपने चरम पर पहुंच जाएगा। एक तरफ सीनियर टीम साउथ अफ्रीका के कठिन दौरे पर जा रहे है तो वहीं अंडर-19 विश्वकप के लिए जूनियर टीम न्यूजीलैंड 28 दिसंबर को रवाना होगी। दोनों ही टीमों को उछाल लेती गेंदों का सामना करने की चुनौती है। एक तरफ विराट की सेना को पहली बार साउथ अफ्रीका में सीरीज़ जीतने का कारनामा करना है तो वहीं पृथ्वी शॉ की टीम भी 2012 के बाद विश्वकप भारत लाने की कोशिश करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

https://www.facebook.com/crictracker/videos/318015948694455/

अंडर-19 टीम इंडिया विश्वकप से पहले भारत में पसीना बहा रही है। टीम न्यूजीलैंड की ऊछाल लेती गेंदों से वाकिफ है और उसके लिए एक अलग प्रकार की ट्रेनिंग की। फिल्डिंग कोच अभय शर्मा विकेटकीपर आर्यन जुयाल को अलग ही अंदाज में विकेटकीपिंग अभ्यास करा रहे हैं। कोच अभय शर्मा ने अपने बैट में फाइबर स्टिक जोड़ी हुई है। इससे गेंद बाहरी किनारा ले कर तेजी से विकेटकीपर के पास जा रही है। न्यूजीलैंड की पिच भी तेज गेंदबाजों को खासी राज़ आती है और इन परिस्थितियों में विकेटकीपर का रोल बहुत अहम हो जाता है। फाइबर स्टिक जोड़ने से विकेटकीपर को गेंद भी कम दिखाई देती है और निक लगने की स्थिति में उसे जल्दी ही रियेक्ट करना होता है।  टीम 2012 का इतिहास दोहराना चाहती है और बिना मैच से पहले हर वो अभ्यास कर रही है जिसकी आवश्यकता मैच में कभी भी पड़ सकती है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top