National News

व्यापार सुगमता रैंकिंग में भारत की लंबी छलांग, पीएम मोदी ने ट्विटर पर दी बधाई

Ad

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ‘व्यापार सुगमता’ रैंकिंग में भारत की लंबी छलांग को ‘ऐतिहासिक’ करार देते हुए कहा कि यह ‘‘सभी संबद्ध क्षेत्रों में हुए बहुपक्षीय सुधार’’ का नतीजा है। उन्होंने कहा कि सरकार इस रैंकिंग और आर्थिक वृद्धि में ‘सुधार, प्रदर्शन और बदलाव’ के मंत्र के साथ और सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ADVERTISEMENTS Ad

— Narendra Modi (@narendramodi) October 31, 2017

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘व्यापार सुगमता रैंकिंग में ऐतिहासिक छलांग टीम इंडिया के चौतरफा और बहु क्षेत्रीय सुधार कदमों का नतीजा है।’’ वल्र्ड बैंक की कारोबार सुगमता रिपोर्ट में भारत की रैंकिंग में शानदार सुधार आया है। देश की रैकिंग 30 पायदान सुधरकर 100वें स्थान पर पहुंच गई है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘पिछले तीन वर्षों में हमने कारोबार को सुगम बनाने की और राज्यों के बीच सकारात्मक स्पर्धा की भावना देखी है। यह फायदेमंद रही है।’’

— Narendra Modi (@narendramodi) October 31, 2017

उन्होंने कहा कि भारत में व्यापार करना कभी इतना सुगम नहीं रहा। मोदी ने कहा, ‘‘हमारे पास उपलब्ध आर्थिक संभावनाओं को टटोलने के लिए भारत दुनिया का स्वागत करता है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हम रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफार्म के मंत्र के साथ रैंकिंग में और सुधार करने तथा अधिक आर्थिक वृद्धि हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं’’।

 

— Narendra Modi (@narendramodi) October 31, 2017

न्यूज सोर्स-https://www.punjabkesari.in

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top