Nainital-Haldwani News

शराब की ओवररेटिंग बिक्री पर चला प्रशासन का डंडा, कई दुकानों पर छापा

Ad

हल्द्वानी।शराब की ओवररेटिंग ब्रिकी के सम्बन्ध में आबकारी सभा सचिव मदन सिह बिष्ट द्वारा विगत दिवस आबकारी महकमे के अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुये कड़ी फटकार लगाई जिसका असर देखने को मिला। जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश त्रिपाठी द्वारा ताबडतोड छापे मारकर ओवररेटिंग पकडी।

ADVERTISEMENTS Ad
श्री तित्राठी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में मण्डी गेट पर विदेशी मदिरा,बरेली रोड देशी मदिरा, तिकोनिया मे देशी मदिरा, कालाढूगी रोड में विदेशी मदिरा के अलावा कालाढूगी कस्बे मे विदेशी मदिरा की दुकानो मे छापामार कार्यवाही की। श्री त्रिपाठी ने बताया कि निरीक्षण मे पाया गया कि विदेशी मदिरा की बोतल पर 10 रुपये तथा बीयर की बोतल पर 5 रुपये अधिक चार्ज किया जा रहा था। उन्होने इन दुकानो के विक्रेताओ को कडी चेतावनी देते हुये कहा कि शराब की ओवररेटिंग बिक्री बन्द करें। मांगे जाने पर  ग्राहक को रसीद अवश्य दी जाए। उन्होने बताया कि इस अनियमितता की रिर्पोट जिलाधिकारी को सौपी जायेगी साथ ही इसके सम्बन्धित दुकानों का स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होने कहा कि स्पष्टीकरण संतोषजनक ना पाये जाने पर दुकानो के निरस्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी। उन्होने सभी शराब विक्रताओ को आगाह किया है कि व नियमों के अनुरूप शराब की बिक्री करें अनावश्यक ओवररेटिंग कर उपभोक्ताओ का शोषण ना किया जाए।
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top