Bollywood

शादी की बात पर सलमान का जवाब

Ad

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की शादी की खबरे लंबे वक्त से  चर्चा में है, लेकिन दंबग खान ने अभी तक आधिकारिक तौर पर शादी का ऐलान नहीं किया है। सलामन की शादी का इंतजार हर फैंस को है। रविवार को सलमान ने ‘बिग बॉस’ के 10वें सीजन का आगाज किया। शो पहले कंटेस्टेंट ओम स्वामी से जब सलमान ने कहा कि ‘हमने सुना है तंत्र शक्ति से आप कुछ भी कर सकते हैं ? इस पर स्वामी ने कहा कि तंत्र शक्तियों से असंभव को संभव बनाया जाता है। ओम स्वामी ने सलमान से आगे कहा कि भारत के हित के लिए मैं आपका विवाह एक सुकन्या से कराने वाला हूं।’ ओम स्वामी की इस बात को सुन सलमान हंस पड़े और इसके बाद ओम स्वामी ने कहा आप नहीं भी करना चाहेंगे तो भी शादी कराऊंगा। स्वामी की इस बात पर सलमान काफी हंसे और उसके जवाब में सलमान ने कहा, आपके मुंह में घी शक्कर बोलूं कि नहीं, अब मैं थोड़ा सा कन्फयूज हो गया हूं। इन दिनों सलमान-यूलिया की शादी की खबरें खूब चर्चा में हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक, सलमान ने अपनी शादी की तारीख का ऐलान कर दिया है। सलमान ने कहा है कि वो इसी साल अपने माता पिता की शादी की सालगिरह पर 18 नवंबर को शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top