Uttarakhand News

श्रीदेवी मृत्यु केस की कुछ ऐसी बातें जो देती है अनहोनी होने का संकेत !

Ad

नई दिल्ली: श्रीदेवी मौत ने देश को पहले ही सदमें में डाल दिया है। उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सामने आने के बाद लोग सदमें में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार श्रीदेवी की मौत बाथटब में डूबने से हुई। ये कहा जा रहा है कि उन्होंने शराब का सेवन किया था जिसके कारण बाथरूम में वो अपना संतुलन खो बैठी और बाथटब में जा गिरी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सामने आने के बाद राज्यसभा संसाद  अमर सिंह ने बड़ा बयान दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

Image result for श्रीदेवी मौत रहस्य

उन्होंने कहा कि मैंने श्रीदेवी को कभी शराब पीते नहीं देखा है। हालांकि उन्होंने कहा कि वो वाइन पीती थी लेकिन शनिवार को ऐसा क्या हुआ जो वो इतने नशे में थी और बाथटब में गिर गई। इसके अलावा एक और बात सभी चौका रही है। वो ये कि बाथरूम में जाने से पहले उन्होंने अपने पति बोनी कपूर से करीब 15 मिनट तक बातें भी की थी। अगर वो इतने नशे में थी तो वो कैसे 15 मिनट बात कर सकती थी। वही ये भी बात सामने आ रही है कि पति उन्हें डिनर के लिए बाहर ले जाना चाहते थे और अगर श्रीदेवी इतने नशे में थी तो कैसे बाहर जा सकती थीं।

Image result for श्रीदेवी मौत रहस्य

दुबई के अखबार खलीज टाइम्स अनुसार दुबई में मोहित मारवाह की शादी के बाद पूरा कपूर खानदान 21 फरवरी तक मुंबई लौट चुका था। श्रीदेवी किसी एग्जीबिशन के लिए जुमैरा एमीरेट्स टॉवर्स होटल में अकेले रुकी थी। वो दोनों दिन अपने कमरे में बंद थी। इसी बीच शनिवार 24 अप्रैल को पति बोनी कपूर वापस श्रीदेवी से मिलने पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोनी कपूर श्रीदेवी को सरप्राइज देने के लिए वहां पहुंचे थे। उन्होंने शाम करीब 5 बजे तक वह होटल में चेक-इन कर चुके थे। खरीज टाइम्स के मुताबिक बोनी कपूर श्रीदेवी के कमरे में गए और उनसे करीब 15 मिनट तक बातचीत भी की। फिर एक्ट्रेस तैयार होने के लिए बाथरूम में गईं। काफी देर तक जब उन्होंने बाथरूम का दरवाजा नहीं खोला तो बोनी कपूर ने धक्का देकर दरवाजा खोला और श्रीदेवी को बाथटब में बेसुध हालत में पाया।

Image result for श्रीदेवी मौत रहस्य

इसके बाद बोनी कपूर ने अपने दोस्त को फोन किया। रात 9 बजे दुबई पुलिस को भी सूचना दे दी गई। अस्पताल ले जाते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शनिवार रात 11 बजे तक फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों को श्रीदेवी की मौत की खबर मिली। आधी रात 1 बजे तक भारत के कई मीडिया हाउस ने उनकी मौत की खबर अपनी वेबसाइट पर छापी। हालांकि, मौत की वजह बार-बार बदलने से इस पूरे मामले पर सवाल खड़े हो रहे हैं।  दुबई पुलिस इस मामले को हल्के में नहीं ले रही है। वो इस केस की जांच के लिए श्रीदेवी के फोन रिकॉर्ड भी निकाल रही है और पति बोनी कपूर के बयान दोबारा लेने की तैयारी में है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top