National News

राज्‍यसभा सांसद अमर सिंह का निधन, सिंगापुर में ली अंतिम सांस

Ad

नई दिल्ली: लंबे वक्त से बीमार चल रहे सपा से पूर्व राज्यसभा सांसद अमर सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी उम्र 64 साल थी। पिछले 6 महीने से वह सिंगापुर में थे, जहां उनका इलाज चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने शनिवार को ही अंतिम सांसे ली। सिंगापुर में उनके साथ उनकी पत्नी मौजूद थीं। अमर सिंह भारतीय राजनीति में करीब 20 साल तक रहे। एक दौर में वो समाजवादी पार्टी के सबसे अहम नेता था। अमर सिंह समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव के करीबियों में शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad

समाजवार्टी पार्टी की कमान अखिलेश यादव के हाथों में जाने के बाद धीरे-धीरे वह राजनीति से दूर हो गए। इसके बाद उनका स्वाथ्य भी खराब रहने लगा। उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत 1996 में राज्यसभा का सदस्य चुने जाने के साथ ही हुई थी।अमर सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सांसद थे। 5 जुलाई 2016 को उन्हें उच्च सदस्या के लिए चुना गया था।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top