Uttarakhand News

साध्वी प्राची ने की प्रधानमंत्री से जनसंख्या वृद्धि पर रोक लगाने की मांग

Ad

हरिद्वार। बीजेपी की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची ने प्रधानमंत्री मोदी की नोटबंदी के फैसले पर जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी द्वारा नोटबंदी का लिया गया फैसला भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाया गया एक अच्छा कदम है। इस फैसले से देश में फैले भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें- https://haldwanilive.com/wordpresswordpress/?p=3149

वहीं इस दौरान साध्वी प्राची ने प्रधानमंत्री से जनसंख्या वृद्धि पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि देश में लगातार जनसंख्य वृद्घि हो रही है,जो देश के लिए आर्थिक और समाजिक विकास के लिए खतरा हैं। मैं देश के प्रधानमंत्री से मांग करती हूं कि वे जल्द से जल्द दे को इस समस्या से छुटकारा दिलाएं। उधर यूपी सरकार में चल रही राजनीतिक उठापटक पर बोलते हुए साध्वी प्राची ने सीएम अखिलेश की तुलना औरंगजेब से कर डाली। प्राची ने कहा कि जिस तरह से औरंगजेब ने अपने पिता के साथ जुल्म किए थे वैसा ही व्यव्हार अखिलेश अपने पिता के साथ कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top