World News

सारकोजी ने फिर से फ्रांस के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी दावेदारी की घोषणा की

Ad

नई दिल्ली। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सारकोजी ने एक बार फिर राष्ट्रपति बनने के लिए अपनी दावेदारी का ऐलान किया। निकोलस सारकोजी ने कहा कि वह अगले साल होने वाले चुनाव में अपनी धुर दक्षिणपंथी पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी हासिल करने का प्रयास करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

61 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सारकोजी ने पांच साल के अपने कार्यकाल के आखिरी वक्त में लोगों की तरफ से काफी आलोचना झेली थी। निकोलस सारकोजी एक बार फिर राष्ट्रपति बनने की ख्वाहिश उजागर की है।

सारकोजी ने इस हफ्ते आने वाली अपनी नई किताब ‘टूट पोर ल फ्रांस’ की प्रस्तावना में लिखा है कि मैंने राष्ट्रपति पद के लिए 2017 में होने वाले चुनाव में उम्मीदवार बनने का फैसला किया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top