National News

सिद्धू के बाद अब टेनिस स्टार सानिया मिर्जा पर निकला देश का गुस्सा

Ad

नई दिल्लीः यह समय भारत के लिए संवेदनशील माना जा रहा है। जहाँ भारत का हर एक नागरिक के मन में पाकिस्तान के लिए गुस्सा है। तो वही भारत के लोग पाकिस्तान के पक्ष में बोलने वालो को भी नहीं बकसा जा रहा है। जहाँ पाकिस्तान प्रेम में भारत के पूर्व क्रिकेटर नवजोध सिंह सिद्धू के प्रति कई लोगों की नाराजगी सामने आई तो वही एक और सेलिब्रिटी भी देश प्रेमियों के ट्रोल की शिकार हुई है।
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने एक ट्विट कर आतंकियों के लिए अपना गुस्सा दिखाया । पर अपनी ट्विट में पाकिस्तान का नाम ना लेना सानिया मिर्जा को भारी पड़ गया। सानिया ने लिखा, ‘सीआरपीएफ जवानों पर आतंकी हमले के बाद मैंने सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं किया। क्योंकि मुझे लगता है कि मैं इसके बिना भी देशभक्त हूं। मुझे सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले का गहरा दुख पहुंचा है। मैं आतंकवाद के खिलाफ हूं। कोई भी सभ्य इंसान आतंकवाद के खिलाफ है। जो आतंकवाद के खिलाफ नहीं है तो यह परेशानी वाली बात है। मैं अपने देश (भारत) के लिए खेलती हूं, मैदान पर पसीना बहाती हूं। मैं इस तरीके से अपने देश की सेवा करती हूं। मैं शहीद जवानों और उनके परिवारों के साथ खड़ी हूं। सैनिक ही हमारे देश की रक्षा करते हैं और वही हमारे असली हीरो हैं। 14 फरवरी का दिन भारत के लिए एक काला दिन है। मैं प्रार्थना करती हूं कि हमें आगे ऐसा दिन न देखना पड़े।’इस ट्विट के बाद से लोगों में गुस्सा है कि सानिया मिर्जा ने अपने ट्विट में पाकिस्तान का बचाव किया है। यूजर्स सानिया से इस बात पर नाराज हैं कि उन्होंने संदेश तो बहुत अच्छा लिखा, लेकिन इसमें पाकिस्तान का जिक्र क्यों नहीं किया। बता दे की सानिया ने सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले की गहरी निनंदा में यह ट्विट किया था ।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top