CM Corner

सीएम योगी और सीएम त्रिवेंद्र रावत का याराना

Ad

देहरादून : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की दोस्ती इन दिनों राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है । पिछले कुछ समय से दोनों ही मुख्यमंत्री लगातार एक दुसरे के साथ रिश्ते मजबूत करते दिख रहे हैं ।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा देहरादून पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दोनों का स्वागत किया। योगी आदित्यनाथ मंगलवार को देहरादून में मुख्यमंत्री के कैंट रोड स्थित आवास में रुके। गौरतलब है कि बुधवार को दोनों मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना होंगे। यहां दोनों हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार दोनों मुख्यमंत्रियों ने मंगलवार को कई अहम मुद्दों पर भी आपस में चर्चा की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार देर रात देहरादून पहुंच गए। वह बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ वह हिमाचल की जयराम ठाकुर सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने शिमला जाएंगे। मुख्यमंत्री रावत ने ही गुजरात सरकार के शपथ ग्रहण के दरम्यान योगी से साथ चलने का आग्रह किया था। माना जा रहा कि देहरादून से शिमला तक के सफर के दौरान दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के मध्य परिसंपत्तियों के बंटवारे समेत कई अहम मसलों पर चर्चा हो सकती है। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के साथ शिमला जाने के लिए देहरादून पहुंचे हैं।

योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के पौड़ी जिले के ग्राम पंचूर के मूल निवासी हैं। उप्र के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी राज्य से नजदीकियां भी बढ़ी हैं। फिर बात चाहे सियासी लिहाज से हो या अथवा यहां के लोगों से सहजता से मुलाकात की, कई मौकों पर यह जाहिर भी हो चुका है। यही नहीं, उत्तराखंड से जुड़े तमाम मसलों को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी उनसे कई बार मुलाकात कर चुके हैं और दोनों ही राज्यों कि उन्नति को लेकर बातचीत कर चुके हैं ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top