CM Corner

सीएम रावत ने बेंगलुरु में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस येदियुरप्पा से भेंट की

Ad

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को बेंगलुरु में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस येदियुरप्पा से भेंट की. इस दौरान दोनो राज्यों के मध्य संस्कृति की आदान-प्रदान के लिए स्कूली बच्चों के दल को एक दूसरे राज्यों में भ्रमण पर सहमति बनी.

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ योजना के तहत स्टूडेंट एक्चेंस प्रोग्राम योजना एवं संस्कृति के आदान-प्रदान से संबंधित योजना पर विचार -विमर्श किया. इस योजना के तहत दोनो राज्यों उत्तराखण्ड एवं कर्नाटक पार्टनर स्टेट भी हैं.

इस योजना के तहत हाल ही में कर्नाटक के छात्र उत्तराखंड भ्रमण पर आये थे, जल्द ही उत्तराखंड के छात्र भी कर्नाटक का भ्रमण करेंगे. साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी आपसी सहयोग कैसे बढ़े, इस पर विचार-विमर्श किया गया. इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी उपस्थित थे.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top