Nainital-Haldwani News

सीपीयू ने युवक को जड़ा थप्पड़, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

Ad

हल्द्वानी : सीपीयू के सक्त रवैये ने उनकी वर्दी में एक और दाग लगा दिया। शहर में यातायात सुधार के लिए हर तरफ से वाहवाही लूटी।जब से सीपीयू शहर में आई है तो जब से सड़क हादसों में कमी रिकॉर्ड की गई है। लेकिन समय-समय पर विवाद से भी उनका सबंध बना रहा। सीपीयू द्वारा एक लड़के की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गई है। शहर के लोगों ने इस घटना की काफी आलोचना की।  लोगों ने सीपीयू पर मारपीट, अभद्रता का आरोप लगाया है। इनमें से दो पीड़ित  शनिवार को बाकायदा पुलिस स्टेशन पहुंचकर अफसरों से शिकायत की है।

ADVERTISEMENTS Ad

जो घटना सोशल मीडिया में वायरल हुई वो कुसुमखेड़ा में रहने वाले विनोद उप्रेती के साथ 16  सितंबर को  घटित हुई। विनोद के अनुसार शुक्रवार सायं वो अपनी बुलेट से रानीबाग से काठगोदाम की ओर आ रहा था। काठगोदाम चौकी के पास उसे सीपीयू दरोगा  दया चंद्र रजवार ने रोका और साइलेंसर से तेज आवाज आने पर आपत्ति जताई। विनोद की बाइक में आगे प्लेट पर नंबर दर्ज नहीं होने पर चार सौ रुपये का नकद चालान काट दिया। विनोद ने कहा कि उसने कि उसने हलेमेट पहना था और कागज़ भी दिखाए। इसके साथ ही युवक के पहनावें को देख कर भी  सीपीयू दरोगा  दया चंद्र रजवार गुस्सा हो गया। आरोप है कि विनोद के चलान के बारे में पूछने पर सीपीयू के दरोगा ने उसकों थप्पड़ जड़ दिया। पूरी घटना विनोद के दोस्त ने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर दी जिसके बाद वो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। पीडित ने दरोगा कि  शिकायत डीएम और डीआईजी से की। एससपी स्वीटी अग्रवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीपीयू  दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया।

सोशल मीडिया में वायरल मारपीट का वीडियो वायरल होने से एक बार फिर सीपीयू के दामन में दाग लग गया है।  वीडियो देखने के बाद सीपीयू की छवि खराब होने के साथ ही हर वर्ग जवानों के व्यवहार की आलोचना कर रहा है।इस मामले पर डीआइजी अजय रौतेला ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि सीपीयू को चालकों को शालीनता पूर्णक व्यवहार रखने का प्रशिक्षण दिया गया है। सीपीयू को कैमरा भी अभद्रता करने वाले की वीडियोग्राफी बनाने के लिए दिया गया है। सीपीयू जवानों के मारपीट और अभद्रता करने का मामला गंभीर है। मामले की जांच होगी अगर सीपीयू जवान आरोपी पाया गया तो उसके कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा।

 

video source : https://www.facebook.com/sanjay.padiyar.9/videos/852204961548455/

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top