Sports News

सुप्रीम कोर्ट की गेंद पर BCCI का बॉस आउट

Ad

नई दिल्ली-सुप्रीम कोर्ट ने अनुराग ठाकुर को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाकर विश्व क्रिकेट में हलचल मचा दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने बोर्ड के सचिव अजय शिर्के को भी पद से हटा दिया है।अनुराग ठाकुर पर लोढा समिति की रिपोर्टें न मानने के आरोपों के कारण पद से हटाया गया है। जस्टिस लोढ़ा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वो इस कदम को बारे में जानते थे क्योंकि जब सुप्रीम कोर्ट ने लोढ़ा समिति की सिफारिशों को मान लिया था तो इन्हें लागू होना ही था। जस्टिस लोढ़ा का कहना है कि मैं बस यह कह सकता हूं कि जब सुप्रीम कोर्ट ने फैसला किया है तो उसे सबको मानना ही चाहिए। उन्होने कहा कि बीसीसीआई ने नहीं माना तो यह होना ही था। जाने माने क्रिेकेटर बिशन सिंह बेदी का कहना है कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं।
आपकों बता दे कि आईपीएल और घरेलू कमाई के लेनदेन को एक दायरे में लाने के लिए लोढ़ा कमेटी ने बीसीसीआई को कहा था। लेकिन बीसीसीआई हमेशा से ही लोढ़ा कमेटी को हल्के में ले रहा था और नतीजा सभी के सामने है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top