Uttarakhand News

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में फिर गरजी उत्तराखण्ड की रन मशीन

Ad

नई दिल्ली:सैय़द मुश्ताक ट्रॉफी 2018 पूरी तरह से उत्तराखण्ड के मूव निवासी ऋषभ पंत के नाम होती दिखाई दे रही है। इस प्रतियोगिता में दिल्ली तरह से खेलते हुए ऋषक पंत गोली की रफ्तार की तरह रन बना रहे है। विरोधी गेंदबाजों को उन्होंने बेबस कर दिया है। ऋषभ पंत इस प्रतियोगिता में 32 गेंदों में शतक जड़ कर चुके है। इसे अलावा दो फिफ्टी भी उनके नाम जुड़ चुकी है। आईपीएल से पहले पंत की मौजूदा फॉर्म दिल्ली डेयरडेविल्स को खुश कर होंगे क्योकि उन्होंने पंत को अपना पास रिटेन किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

Image result for ऋषभ पंत की फिफ्टी

ऋषभ पंत के तूफानी अर्धशतक की मदद से दिल्ली ने सैयद मुश्ताक अली टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपरलीग ग्रुप बी मैच में आज यहां तमिलनाडु को 28 गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट से हराया। इस धुंआधार पारी के दम पर ऋषभ पंत ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए टूर्नामेंट में लगातार दूसरा अर्धशतक बनाया। जबकि पहले मैच में वे रिकॉर्ड शतक बना चुके हैं।

Image result for ऋषभ पंत की फिफ्टी

दिल्ली ने टास जीतकर तमिलनाडु को पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किया जिसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाज नाकाम रहे. कप्तान विजय शंकर (नाबाद 57) और बाबा अपराजित (45) के बीच चौथे विकेट के लिये 92 रन की साझेदारी के बावजूद टीम खेजरोलिया (26 रन देकर चार विकेट) की अगुवाई वाले आक्रमण के सामने सात विकेट से जीता। दिल्ली ने यह स्कोर बौना साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पंत ने 33 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 58 रन बनाये जबकि नितीश राणा ने केवल 14 गेंदों पर तीन छक्कों और इतने ही चौकों से नाबाद 34 रन बनाये जिससे दिल्ली ने 15.2 ओवर में दो विकेट पर 146 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की।

पंत ने गौतम गंभीर (21) के साथ पहले विकेट के लिये 43 और ध्रुव शोरे (नाबाद 28) के साथ दूसरे विकेट के लिये 64 रन की दो उपयोगी साझेदारियां भी की।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top