Sports News

दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2025 के लिए ऋषभ पंत को नहीं किया रिटेन

Ad

Rishabh Pant: Delhi Capitals: IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के लिए रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है. दिल्ली ने आगामी सीजन के लिए सिर्फ चार खिलाड़ियों को ही रिटेन किया है. दिल्ली ने आगामी सीजन के लिए अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ट्रस्टन स्टब्स और कुलदीप यादव को रिटेन किया है. दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल को 16.5 करोड़ रुपये में, कुलदीप यादव को 13.25 करोड़ रुपये में, ट्रस्टन स्टब्स को 10 करोड़ और अभिषेक पोरेल को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है. हालांकि, आईपीएल 2025 में दिल्ली का कप्तान को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है.

ADVERTISEMENTS Ad

दूसरी ओर दिल्ली ने अपने कप्तान ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया है. ऐसे में अब दिल्ली को नीलामी से कप्तान खरीदना होगा, या फिर रिटेन किए गए खिलाड़ियों में से किसी को कमान सौंपनी होगी. आईपीएल 2025 के लिए हर टीम के पास 120 करोड़ रुपये की पर्स वैल्यू है. इसी में से सभी टीमों को ज्यादा से ज्यादा कुल छह खिलाड़ी रिटेन करने थे. दिल्ली कैपिटल्स ने कुल चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है. दिल्ली ने 120 करोड़ में से 43 करोड़ 75 लाख रुपये चार खिलाड़ी रिटेन करने में खर्च कर दिए हैं. अब दिल्ली कैपिटल्स के पास आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में 76.25 करोड़ रुपये होंगे. 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top