Nainital-Haldwani News

स्वच्छ हो शहर लेकिन कॉलेज नहीं , कुछ ऐसी तस्वीर है डीएसबी परिसर के मुख्य द्वार की

Ad

नैनीताल:वैसे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के कई उदाहरण आपको शहर व गांवों मे देखने को मिल जाएंगे। जहां भी जाओं स्वच्छ भारत अभियान का क्रेडिट पीएम मोदी को ही मिलता है। नैनीताल जिले में भी बाजार, शहर को साफ, कॉलोनियों को साफ रखने की बात की जाती है लेकिन आज जो हम बताने जा रहे है वह थोड़ा भिन्न है।   आज बात करते है कुमाऊँ विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाला सरोवर नगरी नैनीताल का ठाकुर देव सिंह कॉलेज की।

ADVERTISEMENTS Ad

डीएसबी परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार पर ही विद्यार्थियों और गुरुजनों का स्वागत हेतु हमेशा ही कूड़ें का ढेर लगा हुआ रहता ।है प्रवेश द्वार पर लगा हुआ डस्टबिन मानो महीनों में एक बार खाली होता हो। जिसकी वजह से पूरे परिसर मे बदबू फैली रहती है अब विद्या के मंदिर मे अगर ये हाल होगा तो विद्यार्थी  कैसे खुले में सांस ले सकते है, और क्या ऐसे वातावरण मे उनके मस्तिष्क मे अच्छे विचार आ सकते है । कॉलेज होने के कारण जरूरी है कि कूडे़दान की रोज सफाई हो लेकिन  हैरान करने वाली बात यह है कि सबकी नजरें इस पर पड़ती है पर कोई कुछ कहने को राजी नही । कॉलेज में छात्रसंघ चुनावों की तैयारियां की जा रही है कॉलेज परिसर में वाईफाई, आधुनिक तकनीक की बाते उम्मीदवार कर रहे है लेकिन शायद ही कोई स्वच्छता पर बात कर रहा है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top