National News

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम ने भाषण देकर रचा इतिहास

Ad

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित किया।  पीएम नरेंद्र मोदी ने आज चौथी बार लाल किले पर राष्ट्रध्वज फहराया।पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के पावन अवसर पर देशवासियों को कोटि कोटि शुभकामनाएं। आज पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के साथ जन्माष्टमी का पर्व भी मना रहा है। उन्होंने कहा कि सुदर्शन चक्र धारी मोहन से लेकर चरखा धारी मोहन तक हमारी विरासत है। देश की आजादी के लिए, देश की आन बान शान के लिए, देश के गौरव के लिए हजारों लोगों ने बलिदान दिया, यातनाएं झेली हैं, उन सभी महानुभावों को, माता बहनों को सवा सौ करोड़ देश वासियों की ओर से उनको नमन करता हूं।  पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से सबसे लंबा भाषण देने के बाद इस साल अपना अब तक का सबसे छोटा भाषण दिया। पिछले साल मोदी द्वारा दिया गया 96 मिनट का भाषण स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अब तक किसी प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया सबसे लंबा भाषण था, लेकिन इस साल मोदी ने 57 मिनट के संबोधन में देशवासियों से अपनी बात कही। पिछले चार सालों में मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर दिया गया यह अब तक का सबसे छोटा भाषण था। मोदी से पहले देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने पहले स्वतंत्रता दिवस सामारोह में 15 अगस्त 1947 को 72 मिनट का भाषण दिया था।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top