News

हरिद्वार जा रही बस में पहाड़ी से टूट कर गिरा बोल्डर

Ad

नई दिल्ली। उत्तराखंड में बारिश के कारण श्रीनगर से हरिद्वार जा रही बस पर पहाड़ी से टूटा बोल्डर आ गिरा। इस खौफनाक हादसे में बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।  जिस वक्त घटना हुई उस दौरान सभी यात्री तीन धारा के पास एक ढाबे में खाना खा रहे थे नही तो कोई बड़ी हानि हो सकती थी।  मीडिया में आ रही खबर के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे है।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के अनुसार मंगलवार सुबह बस संख्या यूके-12 पीबी-0141 श्रीनगर से हरिद्वार के लिए जा रही थी। बस में कुल 22 यात्री सवार थे। तीन धारा के पास बस एक ढाबे पर रुकी जहां चालक और सभी यात्री खाना खाने के लिए उतर गए। सभी ढाबे में खाना खा  ही रहे थे कि अचानक सामने की  पहाड़ी से टूटा एक बोल्डर टूटकर सीधा बस के ऊपर गिर गया। टक्कर इतनी ते़ज थी कि  बस का पिछला हिस्सा पूरा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि उस समय बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था वरना बड़ा हादसा हो जाता। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top