National News

हरियाणा में 4.1 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली और गुड़गांव में महसूस किए गए झटके

Ad

नई दिल्ली: भूकंप के कारण उत्तर भारत के कुछ इलाके एक बार फिर कांपे। पिछले कुछ वक्त से भूकंप में हो रही बढ़ोतरी से वैज्ञानिक चिंतत है। नई दिल्ली और राष्ट्रीयएनसीआर  में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है और भूकंप का केंद्र हरियाणा में झज्जर के पास बताया जा रहा है। खबरों के अनुसार गुड़गांव में दो सेकंड तक भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। वही दिल्ली में  लोगों के अनुसार  उन्हें 30 सेकंड तक झटके महसूस हुए। बता दे कि करीब 20-22 दिन पहले भी दिल्ली-एनसीआर में 3.7 तीव्रता के भूकंप का हल्के झटके से धरती हिली थी। इसके साथ ही पिछले महीने 24 सितंबर को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम के विभिन्‍न हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।उस वक्त   भूकंप का केंद्र पड़ोसी देश म्यांमार में था। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.8 मापी गई थी। हालांकि भूकंप के कारण किसी भी नुकसान की कोई सूचना नही मिली है। वातावरण के साथ हो रहे खिडवाड़ के कारण धरती का बार-बार हिलना धरती में मौजूद हर प्राणी के लिए खतरे की घंटी है। पिछले कुछ सालों में भूकंप के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी भी हुई है जो सामान्य मनुष्य के समझ के परे है वही दूसरी ओर वैज्ञानिक इससे चिंता विषय बताते आए है। सबसे बड़ी समस्या ये है कि अभी तक पूर्ण तरीके से भूकंप की जानकारी देने वाला किसी भी तरह का उपकरण हमारे पास नही और इसी कारण तेज तीव्रता वाले भूकंप में नुकसान ज्यादा होता है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top