Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:मनचले को पकड़ लोगों ने लगाई धुनाई

Ad

हल्द्वानी- शहर में लड़कियों से छेड़छाड़ की गतिविधियां कम होेने का नाम नही ले रही हैं। शनिवार को हल्दूचौड़ की घटना के बाद नवाबी रोड में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। खबर के अनुसार छेड़छाड़ करने वाला एक बुग्गी चालाक है। लोगों ने जब युवक की हरकत देखी तो मनचले बुग्गी चालक को पकड़कर लोगो ने की जमकर धुनाई कर दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। युवक पर पहले से कई  मुकदमें दर्ज है और वो कुछ ही दिन पहले जेल से छूटा था। भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने  छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर युवक के खिलाफ की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दे कि शनिवार को दो मनचलों ने हल्दूचौड़ में छेड़छाड़ की थी और उसी वक्त स्थानीय लोगों ने जमकर धुनाई लगा दी। दोनों युवकों को पकड़कर पीटना शुरु किया तो कुछ लोगों ने उनकी स्कूटी में आग लगा दी।बाद में पुलिस ने बमुश्किल दोनों मनचलों को ग्रामीणों के चुंगल से छुड़ाकर उनको हल्द्वानी अस्पताल भिजवाया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top