Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: एक और युवती बनी शादी के झांसे का शिकार !!!

Ad

हल्द्वानी:शहर की एक और युवती शादी के झांसे की शिकार हो गई। शादी की महफिल रोशन थी और निकाह पढ़ाने मौलवी जी भी मौजूद थे लेकिन गायब था युवती का होना वाला शौहर । बात इंद्रिरानगर की है जहां एक युवती का अपनी ही पड़ोस के युवक के साथ 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के माता-पिता का निधन हो गया है। युवक ने शादी का झांसा देकर लड़की के साथ शारीरिक संबध बनाए। इसके बाद शादी के लिए लड़की द्वारा जोर डाले दाने के बाद वो मान गया लेकिन उसके मन ने धोखा देने का मन बना लिया था।  शादी के लिए 6 नवम्बर की तारीख तय हुई । शादी की सारी तैयारिया हो गई थी। लड़को वालों ने युवती के परिवार से दहेज में मिलने वाले तोहफों के लिए एसी, फ्रिज, वाशिंग मशीन की खरीदारी भी करवा दी थी। लड़की अपने शौहर का इंतजार कर रही थी और उसका कोई पता नही था। जब लड़की के परिवार वालों को शक हुआ और पता लगा कि लड़का शादी से पहले ही फरार हो गया है।परेशान दुल्हन ने दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी दूल्हे के भाई को हिरासत में ले लिया है।वहीं दूल्हे के परिजन दहेज में मिले एसी में घर पर सो रहे थे। जब दुल्हन ने परिजनों से शिकायत की तो घरवालों ने जानकारी होने से इन्कार कर दिया।इसके बाद परिजनों ने कार्रवाई का निर्णय लिया। इसके बाद पीड़िता की शिकायत पर बनभूलपुरा थाना पुलिस ने आरोपी दूल्हे के भाई को हिरासत में ले लिया गया। उससे पूछताछ की गई। जबकि, फरार चल रहे दूल्हे की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad

 

 

 

न्यूज सोर्स- दैनिक जागरण

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top