Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी औरम स्कूलः एक बार फिर इंसानियत हुई शर्मसार

Ad

हल्द्वानी : शहर में एक फिर इंसानियत को शर्मसार होना पड़ा है। काली करतूत को पवित्र स्थान यानी शिक्षा के मंदिर में अंजाम दिया गया। मामला तिकोनिया स्थित  औरम द ग्लोबल स्कूल का है जहां स्कूल के कर्मचारी बलवंत सिंह ने 6 साल की बच्ची का शारीरिक शोषण किया। बच्ची LKG में पढ़ती है। इस घटना का पता बच्ची की तबीयत खराब होने के बाद पता चला।

ADVERTISEMENTS Ad
पुलिस हिरासत में आरोपी

पुलिस हिरासत में आरोपी

उसने डॉक्टर के पास चेकअप के दौरान बलवंत की काली करतूत के बारे में अभिभावकों को बताया। पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी बलवंत को गिरफ्तार कर लिया है।   अभिभावकोंं ने विद्यालय में जमकर हंगामा काटा। इसके अलावा ये बात भी सामने आई है कि आरोपी बलवंत कई बच्चों को अपनी काली नियत का शिकार बना चुका है। आरोपी लालकुआं का रहने वाला है।

 

 

wp-1492609761559.jpgलोगों ने तिकोनिया चौराहे पर जमकर अपना आक्रोश दिखाया। इसके अलावा स्कूल में भी तोड़फोड़ की गई। वहीं    और प्रिसिंपल व प्रबंधक की गिरफ्तारी की मांग की। विरोध कर रहे  उत्तराखण्ड पैरेंट्स एसोसिएशन ने कहा कि  3 लाख रुपए देकर मामले को निपटाने की बात भी की जा रही थी | इसके बाद विरोध प्रदर्शन और तेज हो गया। शहर को माहौल को सुरक्षित और शांतिपूर्ण रखने के लिए पुलिस ने अपनी चौकसी बढ़ा दी। वहीं स्कूल को सील कर दिया गया। बता दे कि औरम द ग्लोबल स्कूल शहर के नामी स्कूलों की लिस्ट में आता है। बडे़ स्कूल में अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को देखते ही प्रवेश करवाते है लेकिन इस घटना ने शिक्षा के मंदिर को भी कलंकित कर दिया।

 

 

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top