Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: केंटर की चपेट में आया बाइक सवार, हुई मौत

Ad

हल्द्वानी:मंडी बाईपास पर आँचल का दूध सप्लाई करने वाले केंटर की चपेट मे आकर बाइक सवार वेल्डिंग कारोबारी की मौत हो गई। सीऍमटी कॉलोनी रामपुर रोड में रहने वाले 50 साल के अशोक जौहर की बरेली रोड पर पाल कॉम्प्लेक्स के पास वैल्डिंग की दुकान है। बुधवार करीब 10 बजे वह घर से दूकान अपनी बाइक पर जा रहे थे। बाईपास स्थित पेट्रोल के पास वह केंटर की चपेट में आ गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल अशोक को पुलिस तुरंत डॉ सुशीला अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अशोक की शिनाख्त उनके पास मिले मोबाइल से हुई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वही हादसे की सूचना से अशोक घर मे कोहराम मंचा है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top