Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: घर से भागी दुल्हन, नोट में लिखा जा रही हूं मरने

Ad

हल्द्वानी: अपने पति के शराब पीने की लत के कारण एक दुल्हन ने अपनी जीवनलीला समाप्त करने की बात कहकर घर से भाग गई। उसने एक नोट भी लिखा है जिसमें धोखे से शादी और पति के शराब पीने को कारण  है। मामला हल्द्वानी का है।  जहां 22 नवंबर को हल्द्वानी स्थित सदर बाजार निवासी मोहन लाल के बेटे बिंदेश कुमार उर्फ बीरू की शादी ऊधमसिंह नगर जिले के भगवानपुर के रहने वाले दशरथ लाल भारद्वाज की बेटी सोनी के साथ हुई थी। 24 नवंबर के दिन को आशीर्वाद बारात घर में प्रीतिभोज हुआ। इसके बाद जो हुआ वो चौकाने वाला था।

ADVERTISEMENTS Ad

दुल्हन सोनी 26 नवंबर की सुबह करीब साढ़े चार बजे  दरवाजे का कुंडा बाहर से बंद कर बाहर चले गई।दुल्हन को गायब पाकर ससुराल के लोग परेशान हो गए। उन्होंने फोन किया लेकिन उसका मोबाइल बंद था। उसके कमरे में गए तो वहां सुसाइड नोट पड़ा मिला।इसमें पति पर नशा करने का आरोप लगाया गया था। परिवार वालों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि उसकी लोकेशन लखनऊ में मिल रही है।

इस मामले पर बिंदेश कुमार के परिवार ने कहा कि उनके बेटे ने आजतक शराब को हाथ नहीं लगाया है। उन्हें खुद समझ नहीं आ रहा है कि सोची ऐसा ऐरोप क्यो लगा रही है। शादी के पहले किसी प्रकार की दिक्कत सामने नहीं आई थी।दुल्हन करीब डेढ़ लाख के जेवर साथ ले गई है।

चौकी प्रभारी अजेंद्र कुमार के अनुसार सोनी ने जो नोट छोड़ा है उसमें वह लिखती है कि मुझे अपने मां, पापा की परवाह नहीं। ये जिंदगी का सवाल है। मैं मरने जा रही हूं। मैं अपने घर नहीं जा रही हूं। सॉरी, पापा जी, मुझे माफ कर देना। मेरी जिंदगी का सवाल है।मैं जा रही हूं। मुझसे झूठ बोलकर शादी की गई है। सॉरी, पापा जी…मेरे मरने के बाद भी ये (पति) नशा नहीं छोड़ेंगे। मुझे अपनों ने मारा है। मेरा दुनिया में कोई नहीं है। कोई बोले तो कहना… वह अच्छी नहीं थी। मेरी मम्मी को समझा देना।

मामले की जांच में जुटी पुलिस के मुताबिक सोनी का फोन सर्विलांस पर लगाया तो लोकेशन लखनऊ के हजरतगंज में मिली।उसे ढूंढने के लिए जांच टीमें लगा दी गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top