Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी टॉप न्यूज: लकड़ियों से भरा पिकअप पलटा, एक महिला की मौत, 7 घायल

Ad

हल्द्वानी: दानीबंगर के मानपुर मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में 7 महिलाएं जख्मी हुई है वहीं एक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि चोरगरिया से महिलाएं पिकअप वाहन में लकड़िया भरकर ला रही थी। रहागिरों की मदद से इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना चोरगलिया थाना क्षेत्र की है। उसके बाद घायलों को हॉस्पिटल ले जाने के लिए 108 भी मौके पर पहुंची। सभी घायलों को हल्द्वानी भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया जा है कि सभी महिलाएं बनभूलपूरा की रहने वाली थी और लकड़ी लेने के लिए चोरगलिया गई थी। हादसे में घायल सभी महिलाओं का सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।मृतक महिला की पहचान नई बस्ती लाइन नंबर 18 निवासी अमीना खातून बेगम पत्नी अब्दुल के रूप में हुई है। वहीं हादसे में मोमिन पत्नी इकबाल, गुलनारा पत्नी बब्बन, नसीमबानों पत्नी अब्दुल संतार, महताब पत्नी स्व. अनसार, खौरोनिशा पत्नी माजिद, नईमा पत्नी नन्हें मिया और जरिना पत्नी अब्दुल घायल हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top