Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी- डबल मर्डर के पीछे की वजह बना पैसा, दो गिरफ्तार एक फरार

Ad

हल्द्वानी-डहरिया सत्यलोक कालोनी में हुए डबल मर्डर की सच्चाई सामने आ गई है। कर्नल डीके शाह की पत्नि प्रेरणा शाह और मां शांति शाह को मारने वाले उनके परिचित ही थे। इस वारदात को 3 लोगों ने अंजाम तक पहुंचाया। एक बटमैन महेंद्र नाथ गोस्वामी, मिस्त्री अख्तर अली और सहायक मल्लू। पुलिस ने महेंद्र और अख्तर अली को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने अपना जुर्म भी कबूला है। वही मल्लू फरार चल रहा है। महेंद्र और अख्तर काफी दिन से कर्नल शाहर के घर से बाहर जाने का इंतजार कर रहे थे ताकि वो लूटपाट कर सके और उसके लिए उन्होंने 22 फरवरी का दिन चुना। पुलिस ने बताया कि कर्नल  की पत्नि शांति शाह और मां को पेंचकश से वार करके मारा। उन्होंने घर के अंदर छत से एंट्री ली और टूटी खिड़की से घर के अंदर घुसे। पहले पत्नि को मौत की घाट उतारा उसके बाद कर्नल की मां को मारा।  आरोपियों पर पुलिस को शक तब हुआ जब दोनों 22 फरवरी के बाद व अंतिम संस्कार में नही आए। सख्ती से पूछताछ की गई तो पूरा सच सामने आ गया। इस वारदात की प्लानिंग करने वाला मिस्त्री अख्तर अली था। आरोपी घर के अंदर चोरी के इरादे से घुसे थे लेकिन पकड़े  जाने के डर से उन्होंने अपनी लालाच का शिकार दो महिलाओं को बना दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

 

 

collage-2017-02-26 (1)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top