Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी पहुंची दिल्ली पुलिस , दुष्कर्म के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार

Ad

हल्द्वानी: शादी के झांसा देखर शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। घटना दिल्ली की है। इस मामले में दिल्ली पुलिस हल्द्वानी पहुंची और एक युवक को गिरफ्तार किया। युवक पर युवती का जबरन गर्भपात करवाने का लगा है।मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर कैलाश थाने दो एसआई समेत 4 लोगों की टीम हल्द्वानी पहुंची। उन्होंने जानकारी दी कि नवाबी रोड स्थित अभि श्रीवास्तव के खिलाफ दिल्ली की रहने वाली युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व जबरन गर्भपात कराने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक दोनों एक साथ नौकरी करते थे और वहां पर ही दोस्ती हुई। हल्द्वानी पुलिस ने दिल्ली पुलिस के संपर्क में आने के बाद आरोपी के ठिकाने का पता लगाया और उसके बाद दिल्ली की पुलिस उसे गिरफ्तार कर दिल्ली ले गई। न्यायालय में पेश कर दिल्ली पुलिस युवक को ट्रांजिट रिमांड में लेकर रवाना हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top