Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: बैंक खाते से आधार लिंक है तो मिलेगी राहत

Ad

हल्द्वानी: अगर आपका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक है तो ये खबर आपकों राहत दे सकती है। अब आप KIOSK  से भी पैसे निकाल व बदल सकते है।बरेली रोड पुरानी आईटीआई स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के KIOSK आपकों ये सुविधा देगा।  KIOSK  के मैनेजर प्रकाश नेगी ने बताया कि हमारे यहां पैसे जमा करना और निकालने की सुविधा पहले से थी लेकिन अब सरकार ने अब पुराने नोट जमा करने के लिए भी हरी झंडी दे दी है। उन्होंने कहा कि यहां कि सुविधा लेने के लिए ग्राहक का खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए । प्रकाश नेगी ने बताया कि आधार कार्ड  लिंक होने की  स्थिति में KIOSK से  ग्राहक किसी भी बैंक में पैसा जमा या निकाल सकते है। उन्होंने कहा कि खाते से एक दिन में 2500 रुपए निकाले जा सकते है और 1000 रुपए के पुराने नोट जमा किए जा सकते है। KIOSK सुबह से 7 बजे से रात 9 बजे तक ग्राहक की सुविधा के लिए खुला रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top