Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में टीम भाजपा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्थापना दिवस

हल्द्वानी: महेंद्र सिंह अधिकारी: पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी की टीम अपने दल का स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर हल्द्वानी में भी जश्न का माहौल है।

भाजपा के नेताओं समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और बधाई दी।इस दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रेनू अधिकारी, भाजपा नगर उपाध्यक्ष वंदना पंत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मंजू पाठक और बीना जोशी समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस मौके पर कार्यकर्ताओं से पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रेनू अधिकारी ने बताया कि 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। स्थापना से लेकर आज तक के सफर में भारतीय जनता पार्टी आज विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल के रूप मे स्थापित हो गई है जो कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गौरव की बात है और साथ देश की जनता ने पार्टी की रीति-नीतियों पर विश्वास कर देश की उन्नती खुशहाली के लिए आज देश के 70 प्रतिशत से अधिक भू-भाग पर भाजपा को सेवा करने का अवसर दिया है। स्थापना दिवस के मौके पर हल्द्वानी भाजपा टीम ने तिकोनिया स्थित दीन दयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

वहीं इस मौके पर भाजपा नगर उपाध्यक्ष वंदना पंत ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया। अटल जी ने पार्टी को जो रास्ता दिखाया है पार्टी उसी पर काम कर रही है। पार्टी ने देश की महिलाओं को सम्मान दिया है और उत्तराखण्ड में भी पार्टी में महिलाओं की भागेदारी किसी से कम नहीं है। हमारी पार्टी की ताकत युवा है और वो हमारे विजन को समझता है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी कामयाबी के लिए बधाई दी। आज पार्टी ने 38 साल पूरा किया और ये सभी की मेहनत का नतीजा है। कुछ कठोर फैसले जरूर लिए गए हैं लेकिन वो जनता के हक और पीढ़ी के सुनहरे भविष्य के लिए है। विपक्ष इस आड़ में हमारी छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है लेकिन हम इस प्रकार की बाधा से पार पाने में सक्षम हैं। एनसीआरटी के विषय में उन्होंने कहा कि अभिभावक प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के काफी सालों से परेशानी थे लेकिन कांग्रेस ने इन सभी को नजरअंदाज किया लेकिन भाजपा ने इस बात को समझा है। अभिभावकों को देखते हुए हमारी सरकार ने एनसीआरटी लागू की है जिसकी पूरे प्रदेश में तारीफ हो रही है।

वहीं कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में भी स्थापना दिवस की चमक दिखाई रही। सभा का आयोजन रामीणी बीटीसी मेम्बर नीरज बिष्ट निवास पीपल पोखरा नंबर एक में किया गया। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रताप बोरा ने की। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भंगत,रवि कूरिया, चंदन बोरा चंदन पोखरिया समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक बंशीधर भंगत ने कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत को कामयाबी में तब्दील किया है। हमारी सोच में युवाओं को बदलाव दिखता है इसीलिए हमारी सरकार 21 राज्यो में हैं।

To Top