Life Style

हल्द्वानी में डेंगू और मलेरिया के प्रकोप से हडकंप , भर्ती मरीजों की संख्या 7 पहुँची

Ad

हल्द्वानी: शहर में डेंगू और मलेरिया के बढ़ते केस ने हलचल मचा दी है। डेंगू और मलेरिया से पीडित लोगों की संख्या रोज बढ़ती नज़र आ रही है। ताजा मामले में दो लोगों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती हुए है। इनमें से एक मेडिकल कॉलेज की ही छात्र है। एमबीबीएस की छात्र विजय निधी को तेज बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों को निधी की स्थिति देखकर लगा कि उसे डेंगू हो सकता है। टेस्ट करने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डॉक्टर्स ने कहा कि निधी कुछ वक्त पहले देहरादून गई थी और वही बीमार हुई। दूसरी ओर तेज़ बुखार से गस्त होने के कारण 70 वर्षीय राजकुमार को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टेस्ट के बाद मलेरिया होने की पुष्टि हुई है। शहर में लगातार डेंगू और मलेरिया के केस बढ़ते जा रहे है। इस विषय ने स्वास्थ्य प्रशासन की निंद उड़ा दी है। सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती मरीजों की गिनती 7 हो गई है। शहर में सुरक्षा के लिए कुछ इलाकों में फॉगिग का सहारा भी लिया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top