Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में मनचलों के हौसले बुलंद, छेड़छाड़ का विरोध करने पर मेडिकल छात्रा से मारपीट

Ad

हल्द्वानी:शहर में पुलिस द्वारा मनचलों के खिलाफ चल रहे अभियान की पोल खुल गई है। रविवार को बरेली रोड पर पहले मनचलो ने युवती के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर वो मारपीट पर उतर आए। जब छात्रा ने चिल्लाना शुरू किया तो मनचले उसे धक्का देकर भाग निकले। युवती को चोट भी आई है। सबसे चौकाने वाली बात तब सामने आई जब पीडित ने  तहरीर ना लिखने और डरा धमकाकर भगाने का आरोप पुलिस पर लगाया। घटना की सूचना के बाद पीडित छात्रा के दोस्त मौके पर पहुंचे और उसे सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उपचार के बाद छात्रा को छुट्टी मिल गई।मनचले बाइक पर सवार थे।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस पर छात्रा द्वारा लगाए आरोप संगीन है क्योकि एसएसपी जन्मेंजय खंडूरी द्वारा मनचलो के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में स्कूलों के बाहर शिकायत पेठी में लगी हुई है। पुलिस ने छात्रा की तहरीर नहीं लिखी इससे साफ नजर आता है कि महिला सुरक्षा के साथ शहर में मजाक किया जा रहा है। छात्राओं ने आरोप लगाया है कि वह शिकायत करने कोतवाली गए वहां उन्हें पुलिसकर्मी ने मेडिकल चौकी जाने को कहा। जब वह मेडिकल चौकी गए तो वहां पुलिसकर्मी उन्हें कानून पचड़ो में फंसने का डर दिखाने लगा।

पुलिस के ना सुनने के बाद छात्र- छात्राएं मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ सीपी भौसोड़ा के पास शिकायत लेकर पहुंचे। उन्हें आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। छात्राओं ने प्राचार्य यह भी अवगत कराया कि बरेली रोड़ में शाम के वक्त मनचलो की गतिविधियां काफी बड़ जाती है। बता दे कि मेडिकल कॉलेज भी बरेली रोड़ पर स्थित है। यह हादसा (रविवार शाम) तब हुआ जब छात्रा हॉस्टल से बाहर कुछ सामान लेने गई थी।  इस मामले पर एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने कहा कि मामला बेहद संगीन है। शिकायत ना सुनने के आरोपों की जांच की जा रही है। हम शहर की जनता को सुरक्षित माहौल देने का प्रयास कर रहे है। छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top