Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में वाहन गति बढ़ाई तो होगा 1000 रुपए का चालान

Ad

हल्द्वानी: सड़क में तेज मोटर बाइक और वाहन भागाने वालों से होने वाली परेशानी का तोड़ मिल गया है। संभागीय परिवाहन विभाग ने शहर की विभन्न रोड़ो पर वाहनों की गति सीमा तय कर दी है। इसका उल्लघंन होने पर जुर्माना देना होगा। रामपुर रोड़ और नैनीताल हाइवे पर हल्के वाहन 25 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहनों की स्पीड 20 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि तेज वाहन चलाने के कारण हादसा होने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा सड़क पर चल रहे लोगों को भी इससे परेशानी होती है। संभागीय परिवाहन विभाग ने यह प्रस्ताव डीएम दीपेंद्र चौधरी के पास भेज दिया है। डीएम की हरी झंडी मिलते ही इसे जिले में लागू किया जाएगा। परिवहन विभाग ने पहाड़ी और मैदानी इलाकों की स्पीड अलग-अलग तय की है। इसके तहत मैदानी इलाकों में  छोटे वाहन की अधिकतम स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा और पहाड़ी इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है।

इसके अलावा लोगिवि विभाग सड़क पर गति सीमा के बोर्ड लगाएगा जो वाहन चालाक को जानकारी देगी। पुलिस प्रसासन स्पीड रडार यंत्र की सहायता ने तेज वाहन चलाने वालों को पकड़ेगा। वहीं अधिक गति से वाहन चलाने पर चालकों से एक हजार रुपए का चालान किया जाएगा। इस विषय में प्रशासन, पुलिस , परिवहन विभाग, एनएच और लोनिवि अधिकारियों के बीच बैठक हुई। जहां पूर्ण विषय में बात की गई है और ये फैसला लिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top