Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी- सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Ad

हल्द्वानी :    कमलुवागांजा मोड़ पर एक बाइक  के अनियंत्रित होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। खबर के अनुसार बाइक चला रहे व्यक्ति ने अचानक बाइक से कन्ट्रोल खो दिया उसका वाहन  यात्री प्रतिक्षालय से टकरा गया।  सिर पर चोट लगने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इस घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया । पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है।मृतक का नाम दलवीर सिंह है और वो 45 साल का था। लामाचौड़ चौकी प्रभारी सुशीला जोशी के अनुसार  दलवीर सिंह आरटीओ रोड के उदयलालपुर का रहने वाला था। वो मंगलवार रात कुसुमखेड़ा से कालाढूंगी की ओर जा रहे थे। कमलुवागांजा मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने यात्री प्रतिक्षालय से टकरा गई। हादसे में दलवीर के सिर पर गंभीर चोटें आई। राहगीरों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचित किया। इसी दौरान मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी ने बताया कि दलवीर सिंह के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

 

 

 

 

न्यूज सोर्स- दैनिक जागरण

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top