Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: सीपीयू दरोगा के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज,पीडिता का हुआ मेडिकल

Ad

हल्द्वानी: दुराचार के मामले के आरोपी सीपीयू दरोगा नरेश भौर्याल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही पीडित युवती का भी बयान दर्ज किया गया है। आपको बता दे कि एक हफ्ते पहले निजी स्कूल की टीचर ने सीपीयू दरोगा पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबध बनाने का आरोप लगाया था। इसके साथ पीडिता ने दरोगा पर घर में जबरन घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगया था।पीडिता ने कहा कि करीब 6 महीने से दोनों एक दूसरे को जानते थे और उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था। पीडिता ने एसएपी सिटी को लिखे शिकायत पत्र में ये सारी बात कही थी। इस मामले में कई संगठनों और पीडित परिवार ने उचित कार्रवाई ना होने पर आंलोलन करने की धमकी भी थी। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक्शन शुरू कर दिया है। सीओ आएस हयांकी ने कहा कि पीडिता के बयान दर्ज कर उसका मेडिकल भी हो गया है। पुलिस सारे तथ्यों के मिलाकर जांच में जुटी है। आरोपी दरोगा छुट्टी पर है। इससे पहले खबर आई थी कि आरोपी की शादी होने वाली और वो अवकाश पर चल रहा है। लेकिन पीडित परिवार ने कहा कि ये केवल मुद्दे को दबाने की कोशिश हो रही है और कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी नाटक कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top