Nainital-Haldwani News

नशे पर चली नैनीताल पुलिस की गन,हल्द्वानी में 2 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

Ad

हल्द्वानी: जिले की पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छिड़ी रंग लाती दिख रही है। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी द्वारा शुरू किया गया नशे के खिलाफ अभियान कामयाबी की राह तय कर रहा है। पुलिस की टीम ने एक बार ऩशे के व्यापार से जुड़े लोगों को पकड़ा है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अभियान के सुपरविज़न की कमान सी. ओ हल्द्वानी लोकजीत सिंह संभाल रहे है।भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज विजय मेहता की टीम ने स्मैक के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लंबे वक्त से स्मैक की तस्करी कर रहे थे। पकड़े गए अभियुक्त रुद्रपुर और पिथौरागढ़ के रहने वाले है। दोनो के पास से पुलिस को 13 ग्राम स्मैक बरामद  हुई है। जिसकी कीमत 2 लाख से ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस ने 2 युवकों को दीन दयाल पार्क तिकोनिया से गिरफ्तार कर लिया है और एन डी पी एस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।  दोनों हल्द्वानी में स्मैक बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने पिछले कुछ महीने नशे के खिलाफ कई कठौर एक्शन लिए है। जिसके कारण स्मैक तस्करों के व्यापार को झटका लग रहा है। पहले जो स्मैक की एक पुड़िया के दाम डबल हो गए है।

एसएसपी जन्मेजय खंडूरी द्वारा शुरू किया गया ये अभियान अच्छे  नतीजे ला रहा है। इसके अलावा एसएसपी ने महिलाओं के प्रति हो रही छेड़खानी के खिलाफ भी अभियान चलाया है। और TWITTER पर भी शिकायत केंद्र खोल दिया है।

 

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top