Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी- 9 दिन बाद घर लौटे बुक व्यापारी संजीव अग्रवाल, घर पर आज धार्मिक अनुष्ठान

Ad

हल्द्वानी- 30 मार्च को गायब हुए शहर के मशहूर किताब व्यापारी और पुरनमल एंड सन्स के मालिक  संजीव अग्रवाल मिल गए है। संजीव शुक्रवार कोटद्वार में मिले। उनके परिवार वाले देऱ रात उन्हें घर लेकर आए ।  बताया जा रहा है  संजीव तीन अप्रैल को हरिद्वार से टैक्सी किराए पर लेकर लामाचौड़ तक लेकिन वही से कोट्वार चले गए। संजीव के गायब होने का विज्ञापन अखबार में देखकर किसी ने पुलिस को सूचना दी। संजीव के भाई दीपक अग्रवाल ने बताया कि जिस व्यक्ति ने संजीव की सूचना दी थी वो उन्हें लेकर  नजीवाबाद की ओर आया था।  एक बात और सामने आई है कि मटर गली कपड़ा व्यापारी ने भी संजीव को हरिद्वार में देखा था जब वो वैष्णो देवी से वापस लौट रहे थे । उन्हें तब लगा था संजीव किसी काम से हरिद्वार आए हो। जब कपड़ा व्यापारी को संजीव के गायब होने की बात पता लगी तो उन्होंने ये जानकारी उनके परिजनों को दी।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के मुताबिक संजीव का ठीक नही लग रहा है इस कारण उनसे किसी को मिलने नही दिया जा रहा है।  संजीव के वापस लौटने पर उनके परिवार वालों ने घर पर शनिवार को धार्मिक अनष्ठान रखा है। एसपी यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि संजीव की लोकेशन एक अप्रैल को मिल गई थी तब से उन्हें वॉच किया जा रहा था। संजीव घर छोड़कर क्यों चले गए इस संबंध में कहना ठीक नही होगा।

 

बता दे कि तीस अप्रैल को संजीव बाल कटवाने की बात कहकर घर से गायब हो गए थे। उनके गायब होने की खबर ने पूरे व्यापार बाजार में हड़कंप मचा दी। उनकी सबसे पहली लोकेशन रामपुर मिली। वहीं के टोल पर उनकी सीसीटीवी फुटेज भी आई। उसके बाद वो मुरादाबाद रेलवे स्टेशन में अपनी कार छोड़कर चल दिए। उन्होंने मोबाइल भी अपनी कार में ही छोड़ दिया था। संजीव के व्यवहार के तारीफ पूरे शहर के व्यापार बाज़ार में होती है । उनके घर लौटने पर सभी ने खुशी व्यक्त की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top